आसनसोल के धेमोमेंन में मेयर ने यज्ञशाला के पुनर्निर्माण की नींव रखी, 28 लाख खर्च होंगे

आसनसोल :- आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने वार्ड नंबर 58 के धेमोमेन इलाके में पिछले कुछ वर्षों से जर्जर हालत में पड़े यज्ञशाला के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर बुधवार को इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि कुछ महीने पहले वह इलाके में रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। जहां स्थानीय लोगों और तृणमूल पार्षद संजय नुनिया ने उन्हें यहां जर्जर हालत में पड़े यज्ञशाला को दिखाया था। साथ ही यज्ञशाला का नये सिरे से निर्माण कराने की भी मांग की थी। मेयर ने पार्षद व क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया था कि हम यथाशीघ्र यज्ञशाला निर्माण की व्यवस्था करेंगे।
मेयर विधान उपाध्याय ने पार्षद संजय नोनिया को यज्ञशाला निर्माण के लिए नगर निगम में आवेदन देने को कहा था। इसके बाद मेयर बिधान उपाध्याय ने आवेदन पर गंभीरता से विचार किया और यज्ञशाला निर्माण के लिए राशि आवंटित कर दी। यज्ञशाला के पुनर्निर्माण पर करीब 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यज्ञशाला का शिलान्यास करने के बाद मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि मुझे इस कार्य पर गर्व महसूस हो रहा है। क्षेत्रवासी और पार्षद पूरे मामले को देखेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद तृणमूल नेता रोहित नोनिया ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने से न केवल मैं बल्कि क्षेत्र के सभी लोग खुश हैं। कई वर्षों से, क्षेत्र में मंदिर जर्जर स्थिति में था। यज्ञ समिति के पास यज्ञशाला का निर्माण पूरा करने के लिए पर्याप्त धन नहीं था। ऐसी स्थिति में मामले की जानकारी मेयर बिधान उपाध्याय को देना ही एकमात्र रास्ता था। पार्षद संजय नूनिया ने धर्मस्थल की स्थिति उनके संज्ञान में लायी। यज्ञशाला की समस्या को दूर करने में मेयर बिधान उपाध्याय ने अहम भूमिका निभायी। न सिर्फ वे, बल्कि क्षेत्रवासी मेयर विधान उपाध्याय के साथ-साथ तृणमूल सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी आभारी हैं।
इस मौके पर पार्षद संजय नोनिया, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, विनोद साह, क्लब सचिव धर्मबीर नुनिया, क्लब उपाध्यक्ष संजय नोनिया, मनोज प्रसाद, सुनील चंद्र भारती, तृणमूल के अल्पसंख्यक नेता खुर्शीद आलम, महिला नेत्री अनिता सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।