Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

दुर्घटना

कार ने मां बेटी को मारी टक्कर, बेटी की मौत 

रानीगंज :- रानीगंज थाना क्षेत्र के मंगलपुर के निकट तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बेटी की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान शमशु नेहा खातून के रूप में हुई हैं।

 

मृतका की मां अखलिमा बीबी ने कहा कि उसकी बेटी शमशु नेहा खातून की शादी तय हो चुकी थी। वह हर रोज उसके साथ मॉर्निंग वॉक के लिए जाती थी। उनकी तबियत ठीक नहीं रहती हैं। इसलिए बेटी ने शादी से पहले उसके साथ रोज सुबह टहलने निकलती थी। शनिवार सुबह मंगलवार के पास टहलने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अखलिमा बीबी ने कहा कि कार की टक्कर से उनकी बेटी काफी दूर जाकर गिरी। जबकि उनके पैर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इस घटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल मां – बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अखलिमा बीबी को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। जबकि उसकी बेटी को नाजुक हालत में आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना के बाद कार छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।

Leave a Response

Advertise with Public Times

X