Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

पश्चिम बंगाल

दुर्गापुर में संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, CM का पुतला फूंकने पर पुलिस से धक्का मुक्की

दुर्गापुर :- रविवार को दुर्गापुर में संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के तरफ से जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दुर्गापुर के पांच माथा मोड़ से शुरू हुआ और बेनाचिति बाजार होते हुए भिरंगी मोड पहुंचा। इसमें काफी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुई। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हाथों में झाड़ू और चप्पल ली हुई थी और उन्होंने संदेशखाली में महिलाओं पर हुए कथित अत्याचार को लेकर अपना विरोध जताया। इतना ही नहीं बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उन्हें पुतला जलाने में बाधा देने की कोशिश की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच नोक झोक तथा धक्का मुक्की शुरू हो गई। काफी देर तक उत्तेजना पूर्ण स्थिति बनी रही।

इस प्रदर्शन में दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लखन घुरुई और भाजपा महिला मोर्चा की राज्य सचिव मौमिता विश्वास मिश्रा भी शामिल हुई। भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री मौमिता विश्वास मिश्रा ने संदेशखाली की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एक महिला है। लेकिन राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। संदेश खाली में एक के बाद एक जिस तरह से महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही है वह अत्यंत शर्मनाक है।

Leave a Response