दूसरे राज्यों के लॉटरी टिकट से जुआ खेलाने के गोरखधंधे में शामिल 4 लोग गिरफ्तार

दुर्गापुर :- दूसरे राज्यों के लॉटरी टिकट के प्रथम पुरस्कार के अंतिम अंक को सामने रखकर कुछ स्थानीय जुआरी दुर्गापुर शहर भर में भारी रकम के साथ जुआ खेल रहे थे। परिणामस्वरूप, दूसरे राज्यों में लॉटरी टिकटों की बिक्री अचानक कम होने लगी। इस अवैध जुए के खेल में शामिल दुर्गापुर के चार ऐसे लोगों को दुर्गापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शुक्रवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया। लेकिन इस लॉटरी गेम के साथ ही पूरे दुर्गापुर शहर में एक और गेम शुरू हो गया। कई लॉटरी विक्रेता इस करोड़ों रुपये के खेल के कारण रातों-रात करोड़पति बन गए। लॉटरी की आड़ में यह खेल चला रहे दुर्गापुर के चार ऐसे लोगों को गुरुवार की रात दुर्गापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में बिस्वजीत भंडारी, बापी विश्वास, राजगोपाल अधिकारी और विक्रम घोष शामिल हैं। इनमें से चार के खिलाफ पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्हें शुक्रवार को दुर्गापुर अदालत में पेश किया जाएगा। इस घटना में दुर्गापुर के और भी लोग शामिल हैं और पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।