Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

पश्चिम बंगालराजनीति

नई दिल्ली में 29 और 30 मार्च को धरने पर बैठेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

 

कोलकाता :- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 और 30 मार्च को देश की राजधानी नई दिल्ली में धरने पर बैठेंगी। तीन दिन के ओडिशा दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद इसकी जानकारी दी।

 

केंद्र कई तरह से बंगाल को वंचित कर रहा है। राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता बार-बार आरोप लगते रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद उस केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की उपेक्षा किए जाने को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू कर रही हैं। वे दिल्ली दरबार में धरने पर बैठेंगी। मंगलवार को ओडिशा जाते समय मुख्यमंत्री ने नए आंदोलन की हवाईअड्डे पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर वह 2 दिन तक धरना देंगी। धरने के लिए 29 और 30 मार्च की तारीख तय है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की राजधानी नई दिल्ली में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरने पर शामिल होंगी।

Leave a Response