नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म का आरोप, प्रेमी गिरफ्तार

दुर्गापुर :- नाबालिग प्रेमिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में दुर्गापुर थाना की पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गापुर थाना के पुलिस से दुर्गापुर स्टील टाउनशिप के b-zone स्थित जयदेव इलाके में छापेमारी की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी की पेशी दुर्गापुर महकमा अदालत में की गई। जहां से आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पीड़ित लड़की का आरोप है कि वह युवक उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपने घर ले लिया था। घर पर उसके परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था इसी का फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि यह सिलसिला चलता और वह युवक उसे घर ले जाकर दुष्कर्म करता था। आखिरकार पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेजा।