Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य
पश्चिम बंगालराजनीति

पंचायत चुनाव में TMC के खिलाफ महागठबंधन पर क्या बोले कांग्रेस MP प्रदीप भट्टाचार्य ? 

कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य

 

दुर्गापुर :- राहुल गांधी ने खुद यह संदेश दिया है कि राहुल गांधी उनके साथ खड़े रहेंगे जो खतरे के समय उनके साथ खड़े होंगे। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने यह टिप्पणी दुर्गापुर में एक गैर सरकारी संगठन के मजदूर संघ के कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान की। क्या पंचायत में तृणमूल के खिलाफ महागठबंधन होगा ? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि हो सकता है, लेकिन फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा, लेकिन राहुल गांधी ने कहा है कि उनका सांसद पद खारिज किए जाने और संकट के इस समय में केंद्र की निरंकुश भाजपा सरकार के खिलाफ जो भी कांग्रेस के साथ हैं आने वाले दिनों में कांग्रेस उनके साथ रहेगी।

 

राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा, ‘उदयन गुहा वाममोर्चा के शासन में नियुक्तियों में हुई धांधली की बात कर रहे हैं, उन्हें अपने पिता के चित्र के सामने खड़े होकर उस पाप के लिए खुद प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी का सांसद पद खारिज किया गया उसके खिलाफ कांग्रेस देश भर में आंदोलन कर रही हैं और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Response