Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

भारतीय त्यौहारसामाजिक जागरूकता

रानीगंज में आदिवासी समाज ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 

रानीगंज :- रानीगंज के बांसड़ा ग्राम के आदिवासी बहुल माझी पाड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। बुधवार को बिरसा मुंडा जन्म जयंती कमेटी के तरफ से यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सिर्फ पश्चिम बर्दवान ही नहीं बल्कि राज्य के कई जिलों से आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। एक तरफ जहां आदिवासियों द्वारा परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किया गया वहीं तीरंदाजी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। तीरंदाजी प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। ईसीएल की कुनुसतोड़िया एरिया के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जहां उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि

आजादी की लड़ाई में उन्होंने जिस अदम्य वीरता का परिचय दिया और आदिवासी समुदाय को लेकर अंग्रेजों से जिस तरह मुकाबला किया, उस पर हर भारतीय को गर्व है।

 

वहीं आमरासोता ग्राम पंचायत के प्रधान बिरसा संजय हेम्ब्रम ने कहा कि मुंडा एक साहसी आदिवासी नेता थे, स्वदेशी लोगों के अधिकारों और कल्याण के लिए लड़ाई लड़ी थी। बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समुदायों को शोषण और उत्पीड़न से बचाने के उनके अथक प्रयासों से चिह्नित है। भगवान बिरसा मुंडा 18 वीं सदी में हुए स्वतंत्रता संग्राम के जनजाति जननायक थे। बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया।

Leave a Response