Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

सामाजिक जागरूकता

रानीगंज में तृणमूल युवा कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस पर निकाली मशाल रैली 

रानीगंज :- गणतंत्र दिवस के दिन तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से जगह-जगह संविधान बचाओ रैली निकाली गई। पश्चिम बर्दवान जिले के प्रत्येक ब्लॉक में तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ रैली निकाली। रैली के पश्चात तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा करने की शपथ ली।

जानकारी के अनुसार, रानीगंज ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस के तरफ से रानीगंज शहर के एतवारी मोड़ से संविधान बचाओ मशाल रैली की शुरुआत हुई। यह रैली विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करते हुए नेताजी मूर्ति के पास पहुंची। तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लिया था और केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संविधान पाठ किया और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। मशाल रैली में रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व पार्षद रूपेश यादव, बोरो चेयरमैन मोज्ज्मिल हुसैन शहजादा, तृणमूल युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विक्टर बागची समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

तृणमूल नेता रूपेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रत्येक ब्लॉक में पार्टी के तरफ से संविधान बचाओ रैली निकाली जा रही है। भारतीय संविधान में प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए मौलिक अधिकार दिए गए हैं। लेकिन मौजूदा समय में आम जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए संविधान की रक्षा करना जरूरी हो गया है। वर्ष 2024 में जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में आई है तब से संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। भाजपा संविधान की मूल भावना को पलटने का प्रयास कर रही है।

Leave a Response