रानीगंज में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति और ससुर हिरासत में

रानीगंज :- रानीगंज थाना क्षेत्र के बल्लभपुर नइलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर उत्तेजना फैल गई। विवाहिता का शव उसके ससुराल से फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय चैताली मंडल के रूप में हुई है मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रानीगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति राहुल मंडल और ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैताली मंडल का मायका आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के डामरा ग्राम में है। लगभग 8 साल पहले राहुल मंडल ने चैताली के साथ प्रेम विवाह किया था।
मिर्च का की मां चायना मलिक का आरोप है की शादी के कुछ वर्ष बाद एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद से ही पति समेत ससुराल वाले उसपर अत्याचार करने लगे। अत्याचार बढ़ने पर पुलिस से संपर्क किया गया और पुलिस के मध्यस्थता से किसी प्रकार मामला सुलझ पाया था। लेकिन इसके कुछ समय बीतने के बाद फिर से ससुराल वाले चैताली को प्रताड़ित करने लगे। चायना मलिक ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आखिरी बार फोन पर बेटी से बातचीत हुई थी। इसके बाद शनिवार सुबह बेटी की मौत की खबर मिली।
उन्होंने आरोप लगाया कि फोन पर उनकी बेटी ने कहा था कि कमरे में वह पति के साथ सोई थी। फिर उसी कमरे सीलिंग पंखे पर फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। कमरे का दरवाजा खुला था। जिसके कारण शक और ज्यादा गहरा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि ये हत्या का मामला है लेकिन इसे आत्महत्या का रुप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मृतका के पति समेत ससुराल वालों को कड़ी सजा देने की मांग की। वहीं पुलिस ने इस पूरी घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता की मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।