Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

पश्चिम बंगाल

रानीगंज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई

 

आसनसोल :- देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इसके साथ ही लोगों ने देशभक्ति, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया।

जानकारी के अनुसार, रानीगंज में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। रानीगंज शहर के पंजाबी मोड़ स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण किया। रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व पार्षद रूपेश यादव, पार्षद ज्योति सिंह, इंदर सिंह व सदन सिंह समेत अन्य कई लोगों ने शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

पार्षद रूपेश यादव ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अल्पायु में ही देशप्रेम, साहस और बलिदान से इतिहास में अपनी अमिट छाप अंकित की। उनका शौर्य और देशप्रेम आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। उनका अनुपम शौर्य और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Response