Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

सामाजिक जागरूकता

रानीगंज में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 

रानीगंज :- रानीगंज शहर के पंजाबी मोड़ के रामबगान स्थित प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिक महोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 151 कन्याएं शामिल हुई और सिर पर कलश लेकर शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी तरह से श्री माता वैष्णो देवी की भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आए। माता वैष्णो देवी के जयकारे से पूरा माहौल गूंज उठा। शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर कलश शोभायात्रा पुनः मंदिर पहुंची। जहां कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा में रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व पार्षद रूपेश यादव, पार्षद ज्योति सिंह, जयराम सिंह, तुलसी यादव व रमेश यादव समेत मंदिर कमेटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे।

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। पहले दिन नवरात्रा चंडी पाठ का आयोजन किया गया। जबकि रविवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ होगा। कथा वाचक के रूप में वृंदावन से व्यासपीठ पंडित शिवकुमार वेद पाठी जी महाराज पधारे हैं। जबकि 18 फरवरी को माता का जगराता और भजन संध्या का आयोजन होगा। जगराता और भजन संध्या के लिए कई नामी-गिरामी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। 19 फरवरी को प्रसाद वितरण के साथ ही वार्षिक महोत्सव का समापन होगा। वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर की साज-सज्जा की गई है। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के पुरोहित सत्येंद्र पांडेय ने मंदिर के वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्षिक महोत्सव 10 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक चलेगा। श्री माता वैष्णो देवी के प्रति भक्तों की असीम श्रद्धा एवं आस्था है और उन्हें इस वार्षिक अनुष्ठान की वर्ष भर प्रतीक्षा राशि है।

Leave a Response