रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली में शारदीय नवरात्र पर डांडिया में खूब झूमी महिलाएं

रानीगंज :- रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के तरफ से शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में डांडिया का आयोजन किया गया। जहां स्पोर्ट्स असेंबली के सदस्यों ने डांडिया का जमकर लुफ्त उठाया। क्लब के लगभग 350 सदस्य इस रंगारंग आयोजन में शामिल हुए और हाथों में डांडिया लेकर मधुर गीतों की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। खास तौर पर डांडिया को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। महिलाएं हाथों में डांडिया लेकर गीतों की धुन पर महिलाएं खूब झूमी। डांडिया के आयोजन को लेकर स्पोर्ट्स असेंबली परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था रंग बिरंगी लाइटिंग और सजावट सबका ध्यान आकर्षित कर रही थी।
रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के तरफ से कमल नयन झुनझुनवाला, अनीश पोद्दार व मनोज शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र का पवित्र अवसर है और प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी स्पोर्ट्स असेंबली के तरफ से डांडिया का आयोजन किया गया। डांडिया के जरिए मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है और नवरात्र में डांडिया का विशेष महत्व है।
ऐसी मान्यता है कि डांडिया का इतिहास गुजरात से जुड़ा हुआ है। यहां से ही इसकी उत्पती हुई थी। ये नृत्य केवल नवरात्रि के दौरान ही किए जाते हैं। क्योंकि ये नृत्य देवी दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच नौ दिवसीय युद्ध का दर्शाने और विजय का प्रतीक माना जाता है, इसमें देवी दुर्गा विजयी हुई थी।