Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

राजनीति

‘लापता’ भाजपा कार्यकर्ता को ढूंढने की मांग पर रानीगंज थाना पहुंची भाजपा विधायक 

रानीगंज :- एक भाजपा कार्यकर्ता के कथित तौर पर लापता होने की घटना को लेकर आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अग्निमित्रा पाल रानीगंज थाना पहुंची। रविवार को विधायक ने रानीगंज थाना के आईसी सुदीप दासगुप्ता से मुलाकात की और लापता भाजपा कार्यकर्ता को अभिलंब सकुशल बरामद किए जाने की मांग की। इसके साथ ही विधायक ने हिरासत में लिए गए लापता भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों को रिहा करने का अनुरोध किया।

 

विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद रानीगंज के डामालिया इलाके में भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मेझान अचानक लापता हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्तम मेझान की पिटाई की थी। इसके बाद से ही उसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। उल्टे पुलिस उसके घर गई और उत्तम के भाई व भतीजा और एक अन्य भाजपा समर्थक को पकड़कर थाने ले गई। उन्होंने सवाल उठाया कि लापता भाजपा कार्यकर्ता को ढूंढने के बजाय पुलिस ने उसके परिवार वालों को ही हिरासत में क्यों लिया। इस पूरी घटना को लेकर उन्होंने थाना के आईसी से शिकायत की। आईसी सुदीप दासगुप्ता ने आश्वस्त किया कि लापता भाजपा कार्यकर्ता को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। हिरासत में लिए गए लोगों को भी छोड़ने का आश्वासन दिया। विधायक ने यह भी कहा कि शुरुआती तौर पर पता चला है कि हमले के डर से भाजपा कार्यकर्ता उत्तम घर छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर हुआ था और उसने अपने रिश्तेदार के घर में शरण ली थी। स्वभाविक है कि जिस प्रकार से पंचायत चुनाव के मतदान में हिंसा हुई और भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया गया उससे यहां डर और भय का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और हर वक्त उन्हें हमला होने का डर सता रहा है।

Leave a Response

Advertise with Public Times

X