श्री अमृत कुंज आश्रम में चल रहे रुद्राभिषेक में की गई भगवान शिव की आरती

रानीगंज :- रानीगंज शहर के एनएसबी रोड स्थित श्री अमृतकुंज आश्रम में बारिश की कामना के लिए रुद्राभिषेक करवाया जा रहा है। गत शुक्रवार से आश्रम में रुद्राभिषेक चल रहा है और ऐसा दावा किया जा रहा है कि उसी दिन से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला भी चल रहा है। सोमवार की शाम आश्रम में भगवान शिव की विशेष आरती की गई। फतेहपुर शेखावटी के अमृतनाथ आश्रम के पीठाधीश्वर महंत श्री नरहरि नाथ जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के बीच पूरे विधि विधान से भगवान शिव की आरती की गई। इसके लिए आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरी श्रद्धा व भक्ति से भगवान शिव की आरती की।
रुद्राभिषेक के आयोजन में अमृत कुंज आश्रम के व्यवस्थापक किशोर बुचासिया, मुरारी बुचासिया, धनपत खेमका और सुशील बुचासिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस बारे में किशोर बुचासिया और मुरारी बुचासिया ने बताया कि यह रुद्राभिषेक आगामी 19 जुलाई तक चलेगा। फतेहपुर शेखावाटी के अमृत कुंज आश्रम के पीठाधीश्वर महंत श्री नरहरि नाथ जी के सानिध्य में जिस उद्देश्य से रुद्राभिषेक चल रहा है। भगवान शिव की कृपा से उसका प्रतिफल भी देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार इस क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने पर शिवजी प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। यही वजह है कि विशेष पूजन और आरती के माध्यम से शिव जी से जनकल्याण की कामना की गई।