Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

सामाजिक जागरूकता

श्री रानीगंज सत्संग समिति का 32 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

रानीगंज :- श्री श्याम बाल मंडल की सहयोगी संस्था श्री रानीगंज सत्संग समिति का 32 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री श्री महावीर व्यायाम समिति परिसर में श्री राणी सती दादी का दरबार सजाया गया। उनके दरबार की सजावट देखने लायक थी। यहां कई अनुष्ठान आयोजित किए गए। सर्वप्रथम श्री राणी सती दादी का सामूहिक मंगल पाठ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। साथ ही भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत किए। भजन सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे और श्री राणी सती दादी के जय जयकार से पूरा माहौल गूंज उठा। मधुर भजनों की धुन पर भक्त झूम उठे। आखिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां तमाम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

आयोजकों ने बताया कि राजस्थान के प्रसिद्ध देवी मन्दिरों में झुंझुनू शहर में स्थित दादी सती का मंदिर विशेष उल्लेखनीय हैं। माँ नारायणी इनका वास्तविक नाम हैं। भक्तों के संकट हरने वाली देवी सती के भारत में कई मंदिर हैं जिनमें मुख्य एवं सबसे बड़ा मंदिर झुंझुनू जिले में ही स्थित हैं। देश के अलग अलग शहरों से बड़ी संख्या में भक्त आकर माँ के चरणों में शीश नवाते हैं। मंदिर में भादों की अमावस्या तिथि को विशेष पूजा एवं भक्ति कार्यक्रम चलते हैं और इस दिन बड़ा मेला लगता हैं।

Leave a Response