Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

पश्चिम बंगाल

संदेशखाली की घटना के विरोध में दुर्गापुर और अंडाल में BJP ने किया सड़क अवरोध, पुलिस से धक्का-मुक्की

दुर्गापुर/अंडाल :- संदेशखाली की घटना और विधानसभा से विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत अन्य भाजपा विधायकों को सस्पेंड किए जाने को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन किया गया। सोमवार को दुर्गापुर और अंडाल समेत कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर में नगर निगम मोड़ के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बनर्जी और महासचिव अभिजीत दत्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया। उन्होंने संदेशखाली की घटना और विधानसभा से विपक्ष के नेता सुबेंदु अधिकारी समेत अन्य विधायकों को सस्पेंड किए जाने का कड़ा विरोध किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस जब अवरोध हटाने पहुंची तो बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोकझोक शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। अवरोध की वजह से लगभग आधे घंटे तक नगर निगम मोड़ के पास यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने किसी तरह से अवरोध हटाया। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बनर्जी ने संदेशखाली की घटना और विधानसभा से विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत अन्य विधायकों को सस्पेंड किए जाने पर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

 

वहीं दूसरी तरफ अंडाल के पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। हाथों में पार्टी का झंडा लिए भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष राखाल चंद्र दास ने कहा कि संदेशखाली में जिस तरह से महिलाओं और निरीह ग्राम वासियों पर अत्याचार किया जा रहा है उसकी जितनी भी कड़ी शब्दों में निंदा की जाए कम है।

Leave a Response

Advertise with Public Times

X