Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

बॉलीवुड

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी ने कानूनी तरीके से जाहिर इकबाल से की शादी

 

रानीगंज: आसनसोल लोकसभा केन्द्र के तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मपत्नी पुनम सिन्हा अपनी पुत्री अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के विवाह समारोह के लिए मुंबई रवाना हुए थे। 23 जुन को कानूनी तौर पर फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जाहिर इकबाल से निकाह अर्थात विवाह किया। इस उपलक्ष्य पर मुंबई के बांद्रा स्थित अपने निवास स्थान पर सोनाक्षी सिन्हा एवं जाहिर इकबाल ने भव्य पार्टी दी। इस विवाह समारोह में पश्चिम बंगाल के कौन-कौन वरिष्ठ तृणमूल नेताओं नेता शामिल हुए, इसकी पुष्टी तो नहीं हुयी परन्तु इस समारोह में बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज के जाने-माने फिल्म अभिनेता-अभिनेत्री नजर आए। विवाह समारोह में शामिल होने वालों में रेखा, काजल, तब्बू, रबिना टंडन, सलमन खान, अनिल कपूर एवं हनी सिंह मुख्य रुप से नजर आए। हनी सिंह और अनील कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा के विवाह समारोह में गाना गाया और थिरकते नजर आए। हालांकि सलमन खान व्यस्तता के कारण ज्यादा देर नहीं रुके। विवाह के दिन सोनाक्षी सिन्हा लाल रंग की साड़ी और जाहिर इकबाल सफेद शेरवानी पहने दिखे। जाहिर इकबाल वैसे तो व्यवसायिक परिवार से है। परन्तु इसके बाद भी उन्होंने एक-दो फिल्मो में अपना रोल भी अदा किया है। जाहिर इकबाल के पिता बड़े व्यवसायी के रुप में जाने जाते है। आसनसोल लोकसभा केन्द्र के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के विवाह समारोह में ब्लू रंग की शेरवानी और मां पुनम सिन्हा सफेद रंग की सलवार सूट में नजर आयी। विवाह समारोह के पूर्व निवास स्थान में ही न हिन्दु रीति-रिवाज से और न इस्लाम रीति-रिवाज से विवाह हुआ बल्कि कानूनी तरीके से विवाह कराया गया। इसदिन घर पर ही दोनो के बीच रजिस्ट्री मैरिज हुयी। सभी ने नवदम्पति सोनाक्षी एवं जाहिर को बधाई और शुभकामना देते नजर आए।

Leave a Response

Advertise with Public Times

X