Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

हियरिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए NH-112 पर टायर जलाकर प्रदर्शन

SIR Protest in West Bengal

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शुक्रवार को यशोहोर रोड (NH-112) पर स्थानीय निवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने SIR की सुनवाई (Hearing) की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए दत्तपुकुर के दीघा मोड़ इलाके में टायर जलाकर और सड़क पर बेंच रखकर रास्ता जाम कर दिया।
करीब आधे घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें सुनवाई का नोटिस देर रात मिलता है, जिससे अगले ही दिन पहुंचना असंभव हो जाता है। हियरिंग सेंटर घर से 15-20 किलोमीटर दूर बनाए गए हैं। बार-बार इतनी दूर जाना व्यावहारिक नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सुनवाई पास के ही किसी केंद्र पर की जाए ताकि कागजी कार्रवाई में आसानी हो। घटना की सूचना मिलते ही दत्तपुकुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया। हालांकि, यातायात सामान्य होने में काफी समय लगा।

Leave a Response