Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका
पश्चिम बंगालराजनीति

राहुल गांधी के सांसद पद खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, PM का पुतला फूंका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

 

दुर्गापुर :- राहुल गांधी का सांसद पद खारिज किए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर व आसनसोल समेत कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। कहीं सड़क जाम किया गया तो कई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर बस स्टैंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और दुर्गापुर नगर निगम के सामने सड़क जाम किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने केंद्र की बीजेपी सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है इसलिए विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

 

वहीं दूसरी तरफ दुर्गापुर के कादा रोड इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे के सर्विस रोड को जाम कर दिया। इस दौरान टायर जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ता रोड पर बैठ गए और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सर्विस रोड से जाम हटाया।

1 Comment

Leave a Response