Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

दुर्घटना

दुर्गापुर स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से 3 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

DSP में 3 श्रमिक झुलसे

दुर्गापुर :- दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) में सोमवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) विभाग के पास मैकेनिकल रिपेयर शॉप में सिलेंडर फटने से तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना दोपहर करीब 3:40 बजे हुई, जिसके बाद प्लांट में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र के निकट स्थित मैकेनिकल रिपेयर शॉप में काम चल रहा था, तभी अचानक एक सिलेंडर फट गया। इस विस्फोट की चपेट में आने से वहां मौजूद तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल श्रमिकों की पहचान शेख इमरान अली, शेख रजाक अली और बारिद बरण घोष के रूप में हुई हैं।
हादसे के तुरंत बाद, प्लांट मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया और तीनों श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत डीएसपी अस्पताल (DSP Hospital) में भर्ती कराया गया है। उनकी वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनके गंभीर रूप से जलने की सूचना है।

इस दुर्घटना ने दुर्गापुर स्टील प्लांट के अंदर सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जांच का विषय है कि रिपेयर शॉप में किस प्रकार का सिलेंडर फटा और सुरक्षा उपकरणों तथा कार्य प्रक्रिया का सही ढंग से पालन किया गया था या नहीं।
प्लांट प्रबंधन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाएगी कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Response