जामुड़िया : ईसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया अंतर्गत निंघा नीचे सेंटर में हाई ड्रेन एवं गार्बेज सफाई को लेकर सोमवार को तृणमूल कांग्रेस तथा केकेएससी द्वारा क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक घेराव किया गया। सातग्राम श्रीपुर एरिया में सिविल इंजीनियर की अनुपस्थिति में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एमएम साधू खाँ को घेराव कर किया। इस मौके पर पहुंचे तृणमूल कांग्रेस जामुड़िया के ब्लॉक 1 अध्यक्ष और आसनसोल नगर निगम के एमआईसी सुब्रतो अधिकारी ने बताया की ईसीएल के अंतर्गत निंघा शिवडांगा विभिन्न इलाकों में ईसीएल द्वारा अधूरा काम किया जा रहा है। खास करके...