Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Durgapur में कुएं से नरकंकाल बरामद होने से सनसनी
अपराध

Durgapur में कुएं से नरकंकाल बरामद होने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 

Durgapur में कुएं से नरकंकाल बरामद होने से सनसनी

दुर्गापुर :- दुर्गापुर के लाऊदोहा फरीदपुर थाना क्षेत्र के कुलबुनि महेशपुर इलाके में कुएं से नरकंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। शनिवार की देर शाम स्थानीय लोगों की नजर कुएं में नरकंकाल पर पड़ी। इसके साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नरकंकाल को कुएं से बाहर निकाला गया। हालांकि वह नरकंकाल किसका है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने इस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंकाल आबादी वाले इलाके से काफी दूर कुआं से बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले कंकाल को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कंकाल को कुआं से बरामद किया गया। सर पर बाल देखकर स्थानीय लोगों का मानना है कि कंकाल किसी वयस्क महिला का है। लाउदोहा थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कुआं से नरकंकाल बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Leave a Response