
TMC MP Luizinho Faleiro Resigns : TMC को बड़ा झटका, गोवा के पूर्व CM लुइसिन्हो फेलेरियो ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया
कोलकाता :- TMC MP Luizinho Faleiro resigns from Rajya Sabha, submits his resignation letter to Chairman Jagdeep Dhankhar.
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खोने के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद लुइसिन्हो फेलेरियो ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। वे उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के कार्यालय गए और अपना त्याग पत्र सौंपा। फेलेरियो ने भी इस्तीफे की खबर को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने राज्यसभा सांसद के पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है।’
सांसद के रूप में फेलेरियो का कार्यकाल 2026 में समाप्त होने वाला है। लेकिन उन्होंने करीब तीन साल पहले इस्तीफा क्यों दिया ? इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या तृणमूल छोड़ने जा रहे हैं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ? हालांकि, फलेरियो इस सवाल का जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने संक्षिप्त ज़बाब दिया कि”चलो देखते हैं।”
2021 में कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी जॉइन की। उसी साल 15 सितंबर को रंगकर्मी अर्पिता घोष ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था। 29 सितंबर को, फेलेरियो कलकत्ता में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का हाथ पकड़कर तृणमूल में शामिल हो गए और वह निर्विरोध जीत गए। उन्हें अखिल भारतीय संगठन में उपाध्यक्ष का पद भी दिया गया। उस समय यह खबर आई थी कि भले ही वह राज्यसभा के सदस्य हैं, लेकिन गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अंत में फेलेरियो ने चुनाव नहीं लड़ा। 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में लड़ने के बावजूद तृणमूल को अच्छे नतीजे नहीं मिले। पूर्व सांसद कीर्ति आजाद फिलहाल गोवा तृणमूल के पर्यवेक्षक पद पर हैं।