Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

भारतीय रेल

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर रेल जन संवाद, DRM ने सुनी यात्रियों की समस्याएं

आसनसोल :- यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आसनसोल रेल मंडल की तरफ से लगातार “रेल जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। “आपकी बात, हमारा प्रयास, बेहतर कल” के संदेश के साथ यह अभियान पिछले एक सप्ताह से मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आसनसोल रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर भी जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य के साथ मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीआरएम ने खुद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों से बातचीत की और रेलवे द्वारा दी जा रही सेवाओं को लेकर उनका फीडबैक लिया।

इस दौरान कई यात्रियों ने साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, ट्रेनों के समय पर परिचालन और सुरक्षा से जुड़ी अपनी परेशानियां साझा कीं। डीआरएम संग्रह मौर्य ने यात्रियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेन और स्टेशन को साफ-सुथरा रखना रेलवे की जिम्मेदारी तो है ही, लेकिन इसमें यात्रियों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

बता दें कि यह जन संवाद कार्यक्रम केवल आसनसोल स्टेशन तक सीमित नहीं है। मंडल प्रशासन द्वारा दुर्गापुर, अंडाल, रानीगंज, चित्तरंजन, जसीडीह और मधुपुर जैसे सभी बड़े स्टेशनों पर बारी-बारी से इसका आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों और रेल प्रशासन के बीच की दूरी को खत्म करना और जमीनी स्तर पर यात्रियों की जरूरतों को समझकर सेवाओं में सुधार करना है। कार्यक्रम के बाद कुछ यात्रियों से बात करने पर उन्होंने इस पहल की सराहना की। यात्रियों का कहना था कि इस तरह का सीधा संवाद बहुत जरूरी है, इससे रेलवे को पता चलेगा कि यात्री वास्तव में क्या चाहते हैं।

Leave a Response