Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

रानीगंज थाना में आयोजित हुआ चित्रांकन प्रतियोगिता।

रानीगंज :- रानीगंज थाना नागरिक काली पूजा कमेटी की ओर से सोमवार रानीगंज थाना परिसर में एक चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कमेटी की एक सराहनीय पहल है।


इस प्रतियोगिता में लगभग 150 से 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों में विभाजित किया गया था।
ग्रुप A:इसमें प्रतिभागियों के लिए विषय अपनी पसंद के अनुसार रखा गया था।

ग्रुप B: इस ग्रुप का विषय पूजा अथवा ‘सेव ड्राइव, सेव लाइफ’ रखा गया था।

ग्रुप C: इस ग्रुप में ‘एंटी ड्रग अवेयरनेस’ और ‘साइबर फ्रॉड’

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चित्र बनाने को कहा गया था।प्रतियोगिता का समय सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक निर्धारित किया गया था।इस अवसर पर हमने प्रतियोगिता में मौजूद निर्णायक मंडली के सदस्यों से भी बातचीत की। उन्होंने
प्रतियोगिता के उद्देश्य और इसके आयोजन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

Leave a Response