Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Durgapur में चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्गापुर :- दुर्गा पूजा से पहले चोरी हुई बाइक को कोकओवन थाना पुलिस ने बरामद कर मालिक को लौटा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन मालिक के चेहरे पर त्योहार से पहले खुशी लौट आई। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार कोकओवन थाना क्षेत्र के विद्यासागरपल्ली निवासी बिपुल विश्वास 5 अक्टूबर को अपने रिश्तेदार को लेने दुर्गापुर स्टेशन गए थे। उन्होंने स्टेशन के पास रेल ब्रिज के नजदीक बाइक खड़ी की और रिश्तेदार को लेने चले गए। लौटने पर देखा कि बाइक गायब है। उन्होंने तुरंत कोकओवन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही एएसआई संजय कुमार घोष के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांक्सा के पानागढ़ इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय देबा प्रसाद और 19 वर्षीय अजय राम के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। पूजा से पहले अपनी बाइक वापस पाकर बिपुल विश्वास ने पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी बाइक मिल जाएगी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस बाइक चोरी गिरोह के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अन्य थाना क्षेत्रों में हुई बाइक चोरी की घटनाओं से भी इनके संबंध की जांच की जा रही है।

Leave a Response