Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Kulti से रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

कुल्टी :- बहुमंजिला इमारत की छत पर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त कमरे में छिपकर भी आखिरकार वह पुलिस से बच नहीं सका। कई ठगी के मामलों में वांछित आशीष बोस को आखिरकार कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने रूपनारायणपुर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार शाम रूपनारायणपुर के रूपनगर इलाके के एक फ्लैट में छापेमारी कर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

चित्तरंजन रेल शहर और आसपास के इलाकों में इस आरोपी के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले लंबित हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अधिकांश आरोप नौकरी दिलाने के नाम पर आम लोगों से लाखों रुपये हड़पने के हैं।

हाल ही में चित्तरंजन रेल इंजन कारखाने में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया था। एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में नौकरी का झांसा देकर उससे 25 लाख रुपये लिए गए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। वहीं दूसरे पीड़ित ने अपने बेटे को चित्तरंजन रेल कारखाने में नौकरी दिलाने के लिए आरोपी को 8 लाख रुपये दिए थे। जब नौकरी नहीं मिली तो पैसे लौटाने की मांग पर आरोपी टालमटोल करता रहा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को आसनसोल अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लेने की अपील की गई हैं। चूंकि कमिश्नरेट के कई थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं, ऐसे में रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर किसी बड़े गिरोह या जालसाजी का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Response