Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार 2 लोगों को मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पहुंचाया अस्पताल

आसनसोल :- कोलकाता से आसनसोल जाते वक्त सड़क हादसे के शिकार हुए दो लोगों के लिए पुर व नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल मसीहा बनकर सामने आईं। बुधवार रात रास्ते में दुर्घटना देख उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर घायलों की मदद की। इस घटना का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक महिला घायल अवस्था में बैठी है और मदद की गुहार लगा रही है, पास में ही एक व्यक्ति सड़क पर गिरा पड़ा है। मंत्री ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना तुरंत एक पिकअप वैन रोककर घायल व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया। बाद में एंबुलेंस से संपर्क कर महिला को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि मंत्री ने अपने वीडियो में यह नहीं बताया कि हादसा कहां और कैसे हुआ। दूसरी तरफ बुधवार शाम सिंगूर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर में भी बाइक हादसा हुआ था, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। दोनों हुगली के गुड़ाप के रहने वाले हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि मंत्री ने जिस हादसे का जिक्र किया है, वह यही है या कोई और।

सोशल मीडिया पर अग्निमित्रा पॉल ने लिखा है कोलकाता से दुर्गापुर जाते समय एक सड़क दुर्घटना देखी। मौके पर पहुंचकर यथासंभव मदद करने की कोशिश की।”
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा है कि सभी से निवेदन है कि वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दोपहिया चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, कार में सीटबेल्ट लगाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। त्योहार की खुशी किसी के लिए दुख का कारण न बने। आपकी थोड़ी सी सतर्कता किसी की जान बचा सकती है।

Leave a Response