Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Raniganj में जुए के अड्डे पर Police का छापा, 24,300 रुपये के साथ 3 गिरफ्तार

Raniganj Kali Puja और Diwali के अगले दिन यानी सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर जुए के अड्डे पर Raniganj थाना के अंतर्गत Punjabi More Police चौकी के पुलिस अधिकारियों ने छापा मारा।

इस दिन Punjabi More पुलिस फाड़ी इलाके के Anandlok के पास एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने धावा बोला। सोमवार की रात 12 बजे के क़रीब इस जुए के अड्डे में छापेमारी कर मौके से 24,300 रुपये नकद बरामद किया और जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि गिरफ्तार सभी लोग Raniganj इलाके के रहने वाले हैं। Diwali और Kali Puja की रात से ही Raniganj पुलिस जुए के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दिन Durgapur के जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर पूर्व TMC Councillorबसमेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Response