Baranagar में युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, PUBG Game को लेकर हुए विवाद में गई Anjali की जान
kolkata – 10 नवंबर को West Bengal के North 24 Pargana जिले के अंतर्गत Baranagar थाना इलाके के एक बंद Flat से 27 साल की Anjali Shaw नामक एक युवती का अर्धनग्न शव बरामद किया गया था। इस घटना ने पूरे Baranagar थाना में इलाके में सनसनी फैला दी थी। आखिरकार तीन दिन बाद युवती की हत्या के पीछे का सनसनीखेज कारण सामने आया है।

प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि PUBG Game को लेकर Anjali की मौत हुई है। गुरुवार को Delhi के Anand Vihar Rail Station से Dharmbir Kumar को गिरफ्तार किया गया है। उसे Transit Remand पर Kolkata लाया जाएगा।

किस कारण से Anjali की मौत हुई, यह सही तरीके से पता चलेगा, लेकिन प्रारंभिक तौर पर Police का अनुमान है कि PUBG Game के जरिए Anjali के साथ Dharmbir की दोस्ती हुई थी। घटना की रात PUBG खेलते-खेलते अचानक दूसरी लड़की के साथ Group बनाकर Dharmbir ने PUBG खेलना शुरू कर दिया, इसी को लेकर Anjali के साथ Dharmbir की बहस शुरू हो गई। जिसका अंत मौत के साथ हुआ। हालांकि Anjali की मौत सटीक कैसे हुई, इसे लेकर Transit Remand पर लाकर Police धर्मबीर से पूछताछ करेगी।







