आसनसोल :- कलकत्ता हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी को मंगलवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी को कोलकाता के प्रेसीडेंसी जेल से अपने साथ लेकर आसनसोल जिला अदालत पहुंची। कंबल कांड में आरोपी जितेंद्र तिवारी को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने गत 18 मार्च को नई दिल्ली से सटे नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया था। पिछले वर्ष दिसंबर महीने में आसनसोल के आर के डंगाल इलाके में कंबल...