Rajadhani Express में फंसा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला, गेटमैन सस्पेंड


कोलकाता :- झारखंड के बोकारो में मंगलवार शाम आद्रा रेल मंडल में राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22812) हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची. दरअसल, भोजूडीह और संतालडीह स्टेशन के बीच पड़ने वाले रेल फाटक पर गेटमैन की गलती से बड़ी रेल दुर्घटना होते होते रह गई. बता दें कि, इस रेल रूट पर भुनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी, तभी रेल फाटक पर ड्रम में पानी से भरा एक ट्रैक्टर ट्रैक पार करने लगा. इसी दौरान गेटमैन ने रेल फाटक बंद कर दिया. वहीं राजधानी एक्सप्रेस तेज गति से आगे बढ़ रही थी तभी एक डब्बा ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गया. रेल ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी नहीं तो एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हो सकता था। इस मामले में गेटमैन को सस्पेंड कर दिया गया है।
You Might Also Like
Asansol में बिजली के खंभे से टकराकर तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, 5 युवक घायल
कुल्टी :- कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत मेलियाकोला मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को...
Kulti में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन, पूर्व पार्षद रोहित व संजय नोनिया के कार्यालय और पेट्रोल पंप को किया ध्वस्त
कुल्टी :- आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी इलाके में रविवार को ईसीएल की जमीन पर अवैध कब्जे...
रानीगंज में तेल टैंकर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के लिए फाड़ी पहुंचे परिजन
रानीगंज :- रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीसायर मोड़ पर तेज रफ्तार तेल टैंकर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग...
Asansol में दुर्गा पूजा के बाद छठ की तैयारियां शुरू , विधायक ने घाटों का किया निरीक्षण
आसनसोल :- दुर्गा पूजा के समापन के साथ ही शिल्पांचल में आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से...







