Durgapur के गैर सरकारी कारखाने में ऊंचाई से गिरफ्तार श्रमिक की मौत

दुर्गापुर (राम बाबू यादव) :- दुर्गापुर के बामुनारा इंडस्ट्रियल एरिया के एक गैर सरकारी कारखाने में दुर्घटना में एक प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय धनंजय मिश्र के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। यह घटना उस वक्त घटी जब काम करने के दौरान धनंजय मिश्र ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस घटना को लेकर कारखाने के श्रमिकों में भारी आक्रोश देखा गया। यह दुर्घटना कैसे घटी और इसके पीछे कोई लापरवाही हैं या नहीं, इसकी जांच की मांग की गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनंजय मिश्र कारखाने में ऊंचाई पर काम कर रहा था। बुधवार सुबह अचानक वह नीचे गिर गया। जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आई। इस घटना को लेकर कारखाने में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रमिक को इलाज के लिए पहले दुर्गापुर बिधाननगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। फिर उससे दुर्गापुर सब-डिवीजन अस्पताल शिफ्ट किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।