Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

राजनीति

PM Narendra Modi 20 December को रणाघाट से करेंगे चुनावी अभियान का आगाज़

कोलकाता :- संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होते ही पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज़ होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बंगाल के चुनावी रण में उतरेंगे और अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत पारंपरिक रूप से मटुआ समुदाय को साधते हुए करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 दिसंबर को नदिया जिले के रणाघाट में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह क्षेत्र मटुआ बहुल माना जाता है, और भगवा खेमा (भाजपा) इस बार भी इसी फैक्टर पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री की जनसभा रणाघाट के ताहेरपुर इलाके में होगी, जो कि एक शरणार्थी बहुल क्षेत्र है। जनसभा स्थल पर तैयारियां ज़ोरों पर शुरू हो चुकी हैं। भाजपा की योजना के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल दस जनसभाएं करेंगे।उन्होंने अलीपुरद्वार, दमदम और दुर्गापुर में पहले ही तीन जनसभाएं पूरी कर ली हैं। अब आगामी महीनों में वे बाकी सात जनसभाएं करेंगे, जिसकी शुरुआत रणाघाट से होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रणाघाट को प्रचार अभियान के शुरुआती बिंदु के रूप में चुनने के पीछे गहरा राजनीतिक कारण है। इस समय राज्य में ठाकुरनगर के साथ-साथ नदिया जिले का रणाघाट भी मटुआ समुदाय के मजबूत गढ़ के रूप में जाना जाता है। मटुआ समुदाय के मतदाताओं को साधने और उनका ‘मन रखने’ के लिए ही प्रधानमंत्री रणाघाट से अपने प्रचार अभियान का आगाज़ कर रहे हैं।

Leave a Response