Rajadhani Express में फंसा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला, गेटमैन सस्पेंड


कोलकाता :- झारखंड के बोकारो में मंगलवार शाम आद्रा रेल मंडल में राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22812) हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची. दरअसल, भोजूडीह और संतालडीह स्टेशन के बीच पड़ने वाले रेल फाटक पर गेटमैन की गलती से बड़ी रेल दुर्घटना होते होते रह गई. बता दें कि, इस रेल रूट पर भुनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी, तभी रेल फाटक पर ड्रम में पानी से भरा एक ट्रैक्टर ट्रैक पार करने लगा. इसी दौरान गेटमैन ने रेल फाटक बंद कर दिया. वहीं राजधानी एक्सप्रेस तेज गति से आगे बढ़ रही थी तभी एक डब्बा ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गया. रेल ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी नहीं तो एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हो सकता था। इस मामले में गेटमैन को सस्पेंड कर दिया गया है।
You Might Also Like
SIR के डर से हुई मौतों पर CM ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया ने कथित तौर पर राज्य...
दुर्गापुर स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से 3 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
DSP में 3 श्रमिक झुलसे दुर्गापुर :- दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) में सोमवार दोपहर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें ब्लास्ट...
चुनाव आयोग का बड़ा दावा, राज्य के 2,208 बूथों पर एक भी मृत या विस्थापित वोटर नहीं !
चुनाव आयोग का बड़ा दावा कोलकाता :- इन दिनों पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के SIR की प्रक्रिया चल रही...
राज्य सरकार ने स्वास्थ्य साथी कार्ड के तहत अस्पतालो के बिल भुगतान में लागु किया नया नियम
आसनसोल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ड्रीम प्रोजेक्ट स्वास्थ्य साथी कार्ड के तहत अस्पताल के बिल भुगतान के...






