HomeUncategorizedघूसखोरी के आरोप में मालदा रेल डिवीजन का ऑफिस सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार, सीबीआई ने क्वार्टर भी किया सील
घूसखोरी के आरोप में मालदा रेल डिवीजन का ऑफिस सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार, सीबीआई ने क्वार्टर भी किया सील
मालदा, 27 नवंबर: घूस लेने के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मालदा रेलवे डिवीजन के ऑफिस सुपरिंटेंडेंट (क्लर्क) उमा शंकर पांडे को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार को करीब छह घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद रात लगभग पौने ग्यारह बजे उक्त लिपिक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद गुरुवार देर रात ही उनके आधिकारिक क्वार्टर को भी सील कर दिया गया। इस मामले को लेकर फिलहाल सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उन्हें घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
You Might Also Like
48 घंटे की तलाश के बाद डकैत और साइबर ठगी का आरोपी प्रताप दास गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
आसनसोल: आसनसोल में डकैती और साइबर ठगी के आरोपी प्रताप दास को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर...
रानीगंज में मंगलपुर ओवरब्रिज पर ट्रक ने चार पहिया वाहन को मारी टक्कर, सड़क पर लगा जाम
रानीगंज - शुक्रवार सुबह दुर्गापुर से आसनसोल जाने के मार्ग पर रानीगंज थाना अंतर्गत NH 19 के मंगलपुर स्थित ओवरब्रिज...
इस्को के कब्जे वाले आवास को खाली कराने पहुंची टीम के साथ विवाद, अधिकारियों और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार का आरोप; आसनसोल के AB टाइप इलाके में तनाव!
आसनसोल: आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र के AB टाइप इलाके में इस्को (IISCO) के एक आवास को खाली कराने को...
Asansol में Police पर फायरिंग! हिरापुर में डकैती और साइबर क्राइम के आरोपी प्रताप दास को पकड़ने गई पुलिस पर 2-3 राउंड फायरिंग, आरोपी फरार
Asansol - आसनसोल में बुधवार शाम पुलिस पर गोली चलने से सनसनी फैल गई। जिला शहर के हिरापुर में डकैती...







