Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

रसोई के दाम बेलगाम होने पर राज्य सचिवालय Nabanna में High-Level Meeting, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद Action में आई Enforcement Branch –

Kolkata – बंगाल में रसोई का बजट बिगड़ गया है। चीनी और सरसों तेल समेत किराना और सब्जियों के दामों में बेलगाम बढ़ोतरी को लेकर राज्य सचिवालय Nabanna में मंगलवार को हाई-लेवल मीटिंग हुई।बैठक में मुख्यमंत्री Shubhendu Adhikari ने प्रशासनिक अधिकारियों, Agriculture और Agri-Marketing Department के सचिवों और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगायी। राज्य सचिवालय Nabanna सूत्रों के मुताबिक, थोक बाजार में जो चीनी 50-55 रुपये किलो थी, वो एक झटके में 65 रुपये किलो पहुंच गई है। 150 रुपये लीटर वाला सरसों तेल खुले बाजार में 210 से 230 रुपये लीटर बिक रहा है। आलू और अन्य सब्जियों के दाम भी तेज हैं, जिससे आम जनता परेशान है।


बैठक में मुख्यमंत्री Shubhendu Adhikari ने सवाल उठाया कि Enforcement Branch (EB) बाजार दर पर नियंत्रण क्यों नहीं कर पा रही है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए EB को और ज्यादा Active होना होगा और हर जिले में कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना होगा।इस सख्त चेतावनी के तुरंत बाद बुधवार को प्रशासन हरकत में आ गया।


निर्देश के बाद Enforcement Branch (EB) एक्शन मोड में आ गई और कोलकाता के दो बड़े थोक बाजारों – Kole Market और Lake Market में छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान EB की टीम ने खाद्य सामग्री, सब्जियों, चीनी, तेल के दामों कजांच की, दुकानदारों से स्टॉक और बिल मांगे। प्रशासन का लक्ष्य अनावश्यक मूल्यवृद्धि पर रोक लगाना और लोगों को उचित कीमत पर सामान दिलाना है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जहां भी तय कीमत से ज्यादा पर बिक्री पाई गई, वहां सख्त कार्रवाई होगी और यह अभियान आने वाले दिनों में शहर के अन्य बड़े बाजारों में भी जारी रहेगा।

Leave a Response