पुलिस कमिश्नर ने रानीगंज के छठ घाटों में सुरक्षा से जुड़े मामलों का किया निरीक्षण
रानीगंज: 4 दिन व्यापी आस्था का महाछठ पर्व के लिए 15 नवंबर यानी रविवार को छठव्रती महिला एवं श्रद्धालु छठ घाटों पर अस्थगामी सूर्य भगवान को देगी पहला अघ्र्य। इसी के ठीक 24 घण्टे पूर्व रानीगंज के बड़े छठ घाटों का आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिशनर डाॅ.प्रणव कुमार ने रानीगंज के छठ घाटों का किया निरीक्षण।

इस निरीक्षण का मूल उद्देश्य छठव्रती एवं श्रद्धालु के सुरक्षा से जुड़े थे। शनिवार को पुलिस कमिश्नर डाॅ.प्रणव कुमार ने अपने अन्य अधिकारियों के साथ रानीगंज के प्रसिद्ध छठ घाट बरदही एवं बल्लभपुर के दामोदर के किनारे छठ घाट का निरीक्षण किया।

इस दौरान कमिश्नर के साथ डीसी (सेंट्रल) धु्रब दास, एसीपी बिमान मिर्धा, रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज पार्थ घोष समेत अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस कमिश्नर डाॅ.प्रणव कुमार ने बताया कि मूलतः छठ घाटों में पानी की गहराई, श्रद्धालु एवं छठव्रती जिस रास्ते से आएंगे, उसकी सुरक्षा व्यवस्था किस तरह है।

इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दिया गया है। कमिश्नर ने बताया कि इसके बाद सारी व्यवस्था मूलतः नगर निगम और छठपूजा कमेटी ही देखती है। हमारी प्राथमिकता सुरक्षा से जुड़े मामलों से है। इसके पूर्व जिलाशासक एस.पन्नाबलम ने भी रानीगंज के बरदही एवं अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया था एवं मूलभूत सुविधाओं में कोई दिक्कत न हो, इस पर अपना दृष्टि आकर्षित किया था। इस दिन छठ पूजा कमेटी की ओर से पुलिस कमिश्नर डाॅ.प्रणव कुमार को पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया।







