Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

दुर्गापुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 74 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार

दुर्गापुर :- दुर्गापुर से एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर गलत हरकत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी का नाम शिवाजी साव है और उसकी उम्र 74 वर्ष बताई जा रही है। वह दुर्गापुर का ही निवासी है। आरोप है कि सुनसान जगह पर नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी ने उसे रोका और आपत्तिजनक हरकत की। परिजनों के अनुसार नाबालिग ने डर के कारण शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। नाबालिग ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार की ओर से दुर्गापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मंगलवार रात आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुधवार को उसे पुलिस हिरासत की मांग के साथ दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Response