Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

रानीगंज में भाजपा नेता मनोज ओझा ने 500 महिलाओं को बांटी साड़ियां

रानीगंज :- दुर्गा पूजा की खुशी समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, इस सोच के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज ओझा ने अनोखी पहल की। एनएसबी रोड स्थित शिशु बागान पेट्रोल पंप के पास आयोजित कार्यक्रम में करीब 500 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवतानु भट्टाचार्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सभापति सिंह, जिला महासचिव अपूर्व हाजरा, मंडल संयोजक देवजीत खां, दिनेश सोनी, रवि केसरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं जिला अध्यक्ष देवतानु भट्टाचार्य ने कहा कि मनोज ओझा जी की यह पहल सराहनीय है। भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं, सेवा का संकल्प भी है। पूजा के मौके पर जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही असली उत्सव है। ऐसे कार्यक्रमों से संगठन समाज से और मजबूती से जुड़ता है।

इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य मनोज ओझा ने कहा कि मैं हर साल दुर्गा पूजा पर साड़ी वितरण करता हूं। इस साल 500 महिलाओं को साड़ियां दी हैं, आने वाले दिनों में भी यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। मेरा उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं भी पूजा का आनंद लें। उनके चेहरे की मुस्कान ही हमारे आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।

Leave a Response