Asansol के Munsi Bazar में HP Gas Agency के खिलाफ ग्राहकों का फूटा गुस्सा, महीनों से नहीं मिल रही Gas
Asansol – लंबे समय से रसोई गैस की सही आपूर्ति नहीं हो रही है। कभी गैस की दुकान बंद रहती है तो कभी Online Booking करने पर Status में Out Of Delivery दिख रहा है। दिन बीतते जा रहे हैं लेकिन ठीक से गैस सेवा नहीं मिल रही है। इसी आरोप को लेकर ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार उपभोक्ताओं ने Asansol के Munsi Bazar स्थित Prayas HP Gas Agency के Office के सामने प्रदर्शन किया।

ग्राहकों का आरोप है एक से डेढ़ महीना पहले Online Gas Cylinder Booking करने के बावजूद उन्हें आपूर्ति नहीं मिल रही है। यहां तक कि कई लोगों के मोबाइल पर OTP या Delivery पूरा होने का Message आ जाता है, लेकिन हकीकत में कोई Cylinder नहीं दिया गया है।दिनों-दिन ग्राहक रसोई गैस के लिए Agency के चक्कर काट रहे हैं। कई बार Office आने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता, उल्टा कई जगह Agency के Office में ताला लटका हुआ देखा गया है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। इस प्रसंग में ग्राहकों ने बताया कि गैस एजेंसी की इस भारी लापरवाही के कारण आम लोगों का रोजमर्रा का खाना बनाना बाधित हो रहा है और त्योहार या विशेष दिनों में भी उन्हें भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।







