Shyam Metalics की अनोखी पहल ‘शक्ति एक, रूप अनेक’, Durgapuja पर पुलिस को करेंगे सम्मान, 30 पंडालों में शक्ति बूथ स्थापित होंगे
कोलकाता :- इस दुर्गा पूजा पर शाम मेटालिक्स कोलकाता में ‘शक्ति एक, रूप अनेक’ नाम से एक विशेष उत्सव मनाने जा रहा है। यह पहल शक्ति के कई रूपों – उम्मीद, यादें और सुकून को समर्पित है। ब्रांड के मूल मूल्यों शक्ति, सुरक्षा और संवेदना पर आधारित इस अभियान के तहत शहर भर में कई अनोखे अनुभव और सामुदायिक पहल शुरू की जाएंगी।

इस अभियान का मुख्य आकर्षण ‘वॉल ऑफ शक्ति’ है, जिसे सेल टाइगर टीएमटी बार से बनाया गया है और इसमें मां दुर्गा की भव्य संरचना है। यहां श्रद्धालु अपनी इच्छाएं लिखकर लगा सकेंगे, जिनमें से चुनी हुई इच्छाओं को श्याम मेटालिक्स पूरा करेगा। यह पहल ‘सपने पूरे होंगे’ के वादे को साकार करेगी। इसके अलावा ‘शक्ति टनल’ के जरिए बंगाल की कला, संस्कृति और दुर्गा पूजा की भावना को दर्शाया जाएगा। यह एक इमर्सिव सेल्फी जोन होगा जहां लोग त्योहार के पलों को कैद कर सकेंगे।
अभियान का तीसरा अहम हिस्सा ‘शक्ति बूथ’ है। दुर्गा पूजा के दौरान दिन-रात ड्यूटी करने वाले बंगाल पुलिस के जवानों के आराम के लिए विशेष कियोस्क बनाए जाएंगे। यहां पुलिसकर्मी कुछ पल सुकून से बिता सकेंगे। आगंतुक उनके लिए आभार संदेश भी लिख सकेंगे, जो पूजा के बाद पुलिस अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। यह तीनों अनुभव कोलकाता के प्रमुख पूजा पंडालों – मुदियाली क्लब, न्यू टाउन सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति और टाला बारोवारी दुर्गोत्सव समिति में लगाए जाएंगे। साथ ही बंगाल के 30 पंडालों में शक्ति बूथ स्थापित किए जाएंगे।
श्याम मेटालिक्स के निदेशक (कॉर्पोरेट अफेयर्स, एक्सटर्नल रिलेशंस और सीएसआर) सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि यह पहल समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हम मानते हैं कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी व्यवसाय से कहीं बढ़कर है और उन समुदायों में सार्थक, सकारात्मक बदलाव लाने तक है जिनकी हम सेवा करते हैं। ‘शक्ति एक, रूप अनेक’ इसी प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है, जो उम्मीद, सांस्कृतिक उत्सव और हमारे शहर की सुरक्षा के लिए अथक परिश्रम करने वालों के प्रति सम्मान को एक साथ लाता है।
श्याम मेटालिक्स के सीओओ निर्मल उदय ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति के कई रूपों का उत्सव है और हम इसे लोगों के जीवन से जोड़ना चाहते हैं। श्याम मेटालिक्स की ‘शक्ति एक, रूप अनेक’ मुहिम इस विश्वास को दर्शाता है कि शक्ति का सबसे बड़ा अर्थ तब है जब वह लोगों के जीवन में बदलाव लाती है।







