Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Durgapur में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा घर, विस्फोटों से दहला इलाका….

Durgapur :- Durgapur इस्पात नगरी में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। आग की चपेट में आकर एक पूरा मकान अब मलबे में तब्दील हो गया है। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा Durgapur के 54 Foot इलाके से सटे Srinagar Palli में हुआ। घटना वाले दिन घर के लोग दीया जलाकर घर से बाहर गए थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसी दीये से आग लगी।
आग तेजी से फैलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक 54 Foot के Srinagar Palli इलाके में स्थित उस घर से एक के बाद एक कई जोरदार धमाकों की आवाज आई। तेज धमाकों से पूरा इलाका कांप उठा और उसके बाद यह भीषण आग लग गई। इस मुश्किल घड़ी में बेघर हुए परिवार की मदद के लिए BJP के युवा नेता Parijat Ganguly आगे आए। उन्होंने परिवार को कंबल, बच्चों के कपड़े, रात का खाना और राशन का सामान देकर सहायता की। साथ ही Parijat Ganguly ने Durgapur Paschim के विधायक Lakshman Chandra Ghorui के सहयोग से पीड़ित परिवार को आने वाले दिनों में Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत घर दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Response