Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

बराकर में निकला भव्य महावीर अखाड़ा, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने बेटे केशव पोद्दार के साथ किया लाठी कला का प्रदर्शन

कुल्टी :- विजयादशमी के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की विसर्जन यात्रा के दौरान कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के बराकर में परंपरागत भव्य महावीर अखाड़ा निकाला गया। इस अखाड़े में राज्य के पीडब्ल्यूडी और पीएचई मंत्री व कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार विशेष रूप से शामिल हुए।

इस दौरान मंत्री डॉ. अजय पोद्दार और उनके पुत्र केशव पोद्दार ने खुद अखाड़े में उतरकर लाठी-कला एवं विभिन्न पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। पिता-पुत्र की जोड़ी द्वारा किया गया लाठी का प्रदर्शन पूरे अखाड़े में आकर्षण का केंद्र रहा। उनके करतबों को देखकर अखाड़े में शामिल युवाओं और उपस्थित लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

बराकर का यह महावीर अखाड़ा अपनी अलग पहचान रखता है। हर साल विसर्जन यात्रा के दौरान इसका आयोजन बड़े ही जोश और अनुशासन के साथ किया जाता है। इस अखाड़े के माध्यम से वीरता, अनुशासन और समृद्ध सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का संदेश दिया जाता है।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि सनातन धर्म के मूल्यों को आत्मसात करना और अपनी पारंपरिक कला-संस्कृति का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। इस गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना जरूरी है। जनसेवा के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ।

Leave a Response