Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Durgapur में बैनर लगाने को लेकर TMC-BJP में हिंसक झड़प, नाले में गिराकर पीटा

दुर्गापुर :- विजया दशमी की शुभकामना वाले बैनर और झंडे लगाने को लेकर दुर्गापुर स्टील टाउनशिप थाने के न्यूटन इलाके में राजनीतिक पारा चढ़ गया। तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई, मारपीट और अंडे फेंकने की घटना सामने आई है। एक युवक को नाले में गिराकर पीटने तक का आरोप लगा है। हालात बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। भाजपा का आरोप है कि इलाके में पार्टी की ओर से लगाए गए विजया के बैनर और झंडों को तृणमूल श्रमिक संगठन की कोर कमेटी के पूर्व सदस्य बंटी सिंह और उसके समर्थकों ने उखाड़ कर फेंक दिया।

भाजपा के 1 नंबर मंडल के महासचिव दिव्येंदु गाइन के नेतृत्व में कार्यकर्ता जब इसका विरोध करने पहुंचे, तो दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर अंडे फेंके और लात-घूंसे चलाए। इसी दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता को पकड़कर नाले में गिराकर पीटने का आरोप भी लगा है। सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ भी धस्ताधस्ती की। बाद में भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Response