Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Signal न देखकर Railway Line पार कर रही थीं मां-बेटी, Train की चपेट में आकर दर्दनाक मौत, Bhaiphota देकर घर लौटना था

Purba Bardhaman :-Signal न देखकर Railway Line पार करने के दौरान Train की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। Bhaiphota देकर घर लौटना था, लेकिन लौटना नसीब नहीं हुआ। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को *Purba Bardhaman जिले के Khana Junction Station पर हुआ।

मृतकों की पहचान लगभग 30 साल की Pooja Das और उनकी 12 साल की बेटी Pallabi Das के रूप में हुई है। उनका घर Purba Bardhaman के Mongalkote के Krishnabati इलाके में है।


बताया जा रहा है कि Bhaiphota में देने Galsi के Khana Village में अपने मायके आई थीं। शुक्रवार सुबह घर लौटने के लिए वे लोग Khana Junction आये इसी बीच Railway Line पार करते समय Signal नहीं देखने से Down Asansol-Sealdah Intercity Express की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही Rail Police यानी GRP मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर Postmortem के लिए Bardhaman Medical College and Hospital ले गई। Bardhaman Medical College में Postmortem के बाद दोनों शव परिवार को सौंपे जाएंगे।
Bhaiphota जैसे खुशी के दिन पर मायके से लौटते समय इस तरह का दर्दनाक अंत होने से मृतक मां-बेटी के परिवार में मातम पसरा हुआ है। खाना गांव में श्मशान जैसी खामोशी छा गई है।

Leave a Response