Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

फर्नीचर खरीदने गई युवती का पर्स गायब, 33 हजार नकद और सोने के लॉकेट सहित दस्तावेज गुम

रानीगंज – फर्नीचर की दुकान में खरीदारी करने गई एक युवती के साथ अनहोनी हो गई। नकद 33 हजार रुपये, दो सोने के लॉकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड अचानक गायब होने से रानीगंज के शियारसोल इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना के निमचा फाड़ी अंतर्गत निमचा कोलियरी के तीन नंबर इलाके के निवासी गुरुचरण यादव की बेटी करीना कुमारी यादव फर्नीचर खरीदने के लिए शियारसोल इलाके में गई थीं। दो-तीन दुकानों में घूमने के बाद उन्हें एक दुकान में पसंद का सामान मिल गया। लेकिन भुगतान के समय देखा कि उनका सामान गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी 33 हजार रुपये नकद, सोने के दो लॉकेट और जरूरी दस्तावेज नहीं मिले।

इसके बाद परिवार ने बिना देर किए रानीगंज थाना के पंजाबी मोड़ फाड़ी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद गायब हुआ सारा सामान बरामद कर लिया गया और परिवार को सौंप दिया गया।

खोया हुआ पैसा और कीमती सामान वापस पाकर गुरुचरण यादव और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। उन्होंने पंजाबी मोड़ फाड़ी के प्रभारी को त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Response