Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

रानीगंज के छठ घाटों पर उमड़ी भीड़, छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

रानीगंज :- 4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। रानीगंज के छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई।

रानीगंज के बुजीर बांध छठ घाट पर तो मानो श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिर पर डाला रखकर घाटों पर जाते दिखे। घाट पर पहुंचकर छठ व्रतियों ने छठ मां की आराधना की और फिर जलाशय में उतर कर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाएं छठ माता के भक्ति गीत गा रही थी। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के तरफ से छठ घाटों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। छठ व्रतियों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया था। छठ घाटों पर रंग बिरंगी विद्युत सज्जा के साथ ही कैंप भी लगाए गए थे। रानीगंज के बरदही छठ घाट पर तो मानो छठ व्रतियों का हुजूम उमड़ पड़ा। घाट पर हजारों की संख्या में भीड़ देखी गई। यहां भी सिर पर डाला लेकर छठ व्रती घाटों पर पहुंचे। जहां पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ छठ मैया की आराधना की। तमाम लोग आस्था और विश्वास के इस पर्व को लेकर उत्साहित दिखे। छठ व्रतियों ने जलाशय में उतर कर अस्त होते समय भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की और उन्हें अर्घ्य अर्पित किया। सोमवार सुबह को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का संपन्न होगा। पारण कर छठव्रती 36 घंटे बाद उपवास खोलेंगी। गत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ महापर्व की शुरुआत हुई थी और शनिवार को छठ व्रतियों ने खरना किया था।

Leave a Response