Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Burdwan शहर में Toto पर सवार होकर मरीज बनकर पहुंचे Commission Chairman, गलत Report देखकर हक्के-बक्के रह गए, तुरंत बंद कराया Diagnostic Center

Bardhaman – Bardhaman में शिशु मृत्यु और इलाज में लापरवाही के मामलों के बाद West Bengal Clinical Establishment Regulatory Commission का एक्शन जारी है, लेकिन बुधवार को जो हुआ उसने सबको चौंका दिया।

Commission के Chairman सेवानिवृत्त Justice Biswajit Basu खुद Toto में बैठकर आम मरीज के भेष में एक Private Diagnostic Center में जांच कराने पहुंच गए। किसी को भनक तक नहीं लगी कि Toto से उतरा यह आम आदमी कोई और नहीं बल्कि Regulatory Commission का Chairman है।

अंदर जाकर उन्होंने जांच कराई। जब हाथ में Report आई तो वे हैरान रह गए। Report पूरी तरह गलत थी। गलत Report देखते ही Justice Biswajit Basu ने अपना असली परिचय दिया। पूरे Diagnostic Center में हड़कंप मच गया। मौके पर ही उन्होंने Center को बंद करने और प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया। Chairman ने कहा – “अगर Diagnostic Center ही गलत Report देगा तो पूरा इलाज ही गलत हो जाएगा। Doctor तो इसी Report के भरोसे मरीज का इलाज करता है। यह मरीज की जान के साथ खिलवाड़ है।”

इससे पहले 2 Nursing Home पर गिरी गाज

इससे एक दिन पहले मंगलवार को Nawabhat इलाके के दो बड़े Private Nursing Home में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। निरीक्षण में वहां Fire Safety System नहीं मिला, मरीजों के हिसाब से Resident Medical Officer नहीं थे, Rate Chart तक नहीं लगा था। कई अन्य Nursing Home को भी एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया है – खामी नहीं सुधरी तो बंद कर दिए जाएंगे।

Leave a Response